Logo
ब्रेकिंग
NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप...
Header Ad

बस इस एक एक्सरसाइज से महिला ने घटाया 67 किलो वजन, जानें फिटनेस रूटीन

आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है. जिसे देखो वो अपने मोटापे को लेकर परेशान है. बढ़ता वजन अपने साथ हेल्थ से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स भी लेकर आता है. ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि वजन को वक्त रहते ही कंट्रोल कर लिया जाए. इसके लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. कुछ एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ डाइट पर कंट्रोल करते हैं. लेकिन वजन कम करने का सफर इतना आसान भी नहीं होता है.

कई लोगों को तो कड़ी मेहनत करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नही मिल पाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना 63 किलो वजन कम किया है. ये महिला एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन पूनिया हैं, जिन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है. अपनी पोस्ट में सिमरन बताया कि कैसे उन्होंने 130 किलो से अपना वजन 63 किलो कर लिया है. चलिए जानते हैं उनका फिटनेस रूटीन.

महिला ने कैसे घटाया 63 किलो वजन?

सिमरन पूनिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो पहले 130 किलो की थीं और अब उनका वजन 63 किलो है. अपनी वीडियो में सिमरन ने बताया कि उनकी फेवरेट एक्सरसाइज कार्डियो है जिसकी हेल्प से वो वजन कम करने में सफल भी हो पाई हैं.

कार्डियो बना फेवरेट एक्सरसाइज

वीडियो में सिमरन कहती हैं कि- मैं जो सबसे जरूरी एक्सरसाइज करती हूं वो है कार्डियो. मैं 130 किलो की थी. इतने ज्यादा वजन में मेरे लिए ज्यादा दूर तक वॉक करना काफी मुश्किल होता था. पहले दिन मैंने सिर्फ 700 मीटर की वॉक की थी औ मैं इतनी दूरी में ही काफी थक गई थी. अगले दिन मैंने 1 किलो मीटर की वॉक की. ऐसे इसलिए हो पाया क्योंकि मैं छोटे-छोटे स्टेप लेती थी, क्योंकि इतना ज्यादा वेट होने की वजह से में रनिंग या जॉगिंग नहीं कर सकती थी.

साथ ही अगर आप काफी मोटे हैं तो आपकी हड्डियों के लिए रनिंग या जॉगिंग करना वैसे भी नहीं माना जाता है. सिमरन नें इस वीडियो में ये भी बताया कि कैसे उन्हें पहले वॉक करना बिल्कुल नहीं पसंद था. लेकिन अब ये उनके फिटनेस रूटीन का फेवरेट पार्ट बन गया है. सिमरन ने बताया कि ये कोई एक दिन या एक महीना का काम नहीं है. इसके लिए आपको महीने क्या सालों भी मेहनत करनी पड़ सकती है. इसलिए जो लोग फिटनेस पाने की जर्नी में जल्दी थक जाते हैं उन्हें भरोसा और सब्र दोनों रखने की जरूरत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.