Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

पंजाब के किसानों के लिए Good News, मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम

जालंधर/चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता के अनुसार सक्रिय पुलिसिंग और लोगों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, पंजाब पुलिस ने यारा इंडिया के सहयोग से बुधवार को यहां पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर में विशेष सडक़ सुरक्षा जागरूकता मुहिम ‘आई.एम. सेफ्टी हीरो’ की शुरूआत की। यह मुहिम पंजाब पुलिस के ट्रैफिक और सडक़ सुरक्षा विंग द्वारा डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर शुरू की गई।

अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) ट्रैफिक और सडक़ सुरक्षा ए.एस. राय ने मुहिम की औपचारिक शुरूआत करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य कृषि वाहनों, खासकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित सडक़ दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से निपटाना है। इस दौरान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए रिफ्लैक्टिव सुरक्षा स्टिकर जारी किए गए और साथ ही साल भर जागरूकता अभियानों का समर्थन करने के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई जानकारी, शिक्षा और संचार (आई.ई.सी.) सामग्री भी पेश की गई। यारा साऊथ एशिया के मैनेजिंग डायरैक्टर संजीव कंवर और पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर (पी.आर.एस.टी.आर.सी.) के डायरैक्टर डा. नवदीप असीजा भी इस मौके पर मौजूद थे।

ए.डी.जी.पी. ने कहा कि यह सामग्री पंजाब पुलिस के सभी जिलों और कमिश्नरेटों में ट्रैफिक और सडक़ सुरक्षा शिक्षा सेलों में वितरित की जाएगी, जिससे ढांचागत प्रोग्रामिंग के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों और कम्युनिटी सदस्यों तक पहुंच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस विशेष मुहिम की शुरूआत करने के लिए, एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना मंडी में वीरवार से 3 दिवसीय मॉडल किसान जागरूकता कैंप शुरू होगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2017 से 2022 के दौरान, पंजाब में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित 2,048 सडक़ दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिसके परिणामस्वरूप 1,569 मौतें हुईं और मरने वालों में ज्यादातर किसान थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.