Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

बाराती बनकर पहुंचे… खूब किया डांस, फिर फिल्मी अंदाज में रेप के आरोपी को उठा ले गई पुलिस

मध्य प्रदेश के रीवा में दुष्कर्म के मामले में चार माह से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया और जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पकड़ने के लिए सेमरिया थाने की पुलिस बाराती बनकर सीधी जिले के रामपुर नैकिन पहुंची, जहां आरोपी बारात में मुंह बांधकर डांस कर रहा था. उसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़कर लिया और थाने ले आई.

26 दिसंबर 2024 को सेमरिया थाना क्षेत्र मे रहने वाली नाबालिग ने झालवार गांव निवासी विनीत बुनकर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी. सेमरिया थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुई लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था.

पुलिस का अनोखा तरीका

पुलिस टीम आरोपी का पता लगाने के लिए अपने खुफिया तंत्र और साइबर टीम की मदद ले रही थी, मगर आरोपी बार-बार राज्य बदलकर चकमा दे रहा था. 20 अप्रैल को एक बार फिर पुलिस आरोपी को ट्रेस करने में कामयाब हुई. इस बार पुलिस को आरोपी के रीवा से सटे सीधी जिले में स्थित रामपुर नैकिन मे होने की लोकेशन मिली.

चकमा दे रहा था आरोपी

इसके बाद पुलिस कर्मियों की टीम मौके के लिए रवाना हुई, रामपुर नैकिन पहुंचकर पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया. मुखबिर से पता चला कि आरोपी एक बारात में शामिल है और बारातियों संग डांस कर रहा है. जिसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम में पुलिस टीम सिविल ड्रेस में बाराती बनकर पहुंच गई. पुलिस ने बारात में डांस किया और जब आरोपी की पहचान हो गई तो झांसा देकर किनारे लेकर आए और गाड़ी में बैठाकर थाने ले आए. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया.

आरोपी घटना के बाद से पुणे व मुंबई की तरफ घूम रहा था और रिश्तेदारी की बारात में आया था जहां पर वो पुलिस के बिछाए जाल में फंस गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.