Logo
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
Header Ad

सूरज बरपाएगा कहर! दिल्ली-यूपी में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान, एमपी, हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन फिर से बढ़ते तापमान ने मश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की बात कही थी. वहीं कुछ इलाकों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है. दिल्ली-यूपी में तापमान बढ़ने से लोगों की भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

आईएमडी के मुताबिक, 22 से 24 अप्रैल को दक्षिण यूपी और एमपी के कई जिलों में लू चलने की संभावना है. वहीं 23 से 24 अप्रैल को राजस्थान, हरियाणा और 22-23 अप्रैल के दौरान विदर्भ में लू चलने की संभावना है. आईएमडी के देश के इन इलाकों के लोगों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी से बचने की सलाह दी है.

वहीं पूर्वोत्तर में मंगलवार से भारी बारिश का एक नया दौर देखने को मिल सकता है, जबकि पूर्वी भारत में अलगले चार दिनों में तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

फिर बरसेगी गर्मी

8 अप्रैल के आसपास भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला था, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था. इसके बाद 9 से 12 अप्रैल तक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों की भीषण गर्मी से राहत मिली थी. वहीं रविवार को महाराष्ट्र का चंद्रपुर 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा.

इस सप्ताह कितना रहेगा तापमान?

इस सप्ताह दिल्ली में भी तापमान बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 40 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है. वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. पिछले सप्ताह बारिश और बादल छाए रहने की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी. लेकिन आर्द्रता का स्तर बढ़ गया.

आईएमडी ने बीते दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्यियस रहने का अनुमान लगाया था. वहीं कई इलाकों में आंधी, बारिश और धूल भरी हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.