Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

सास को लेकर घर पहुंचा राहुल, गांव वालों ने खदेड़ा; पिता बोले- यहां क्यों आए?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होने वाली सास अपना देवी के साथ फरार दामाद राहुल के अफसाने खत्म होने के नाम नहीं ले रहे. शनिवार को राहुल अपनी होने वाली सास को लेकर अपने घर पहुंचा. लेकिन वहां राहुल के पिता और गांव वाले पहले से ही तैयार खड़े थे. इन लोगों ने राहुल और अपना देवी को गाड़ी से गांव की मिट्टी पर उतरने भी नहीं दिया. कहा कि दोनों ने ना केवल कुल खानदान, बल्कि पूरे गांव की इज्जत को नीलाम कर दिया है.

राहुल के पिता ओमवीर ने साफ कह दिया कि उससे उनका कोई संबंध नहीं है और वह राहुल की शक्ल तक नहीं देखना चाहते. ओमबीर ने बेटे राहुल को धमकाते हुए कहा कि दोबारा इस गांव में घुस मत जाना. उधर, थाने में और परामर्श केंद्र में राहुल और अपना देवी को समझाने की खूब कोशिश हुई. यहां तक कि अपना देवी के छोटे बेटे ने सीने से लगकर घर लौट चलने का आग्रह किया. बावजूद इसके अपना देवी का मन नहीं पसीजा और उसने साफ कह दिया कि अब रहेगी तो राहुल के साथ ही. वहीं दूसरी ओर, राहुल ने भी अब अपना देवी के साथ ही रहने का फैसला किया है. कहा कि उसने अपना देवी के साथ कोर्ट में शादी कर ली है.

सास ने मीडिया के हड़काया

बता दें कि होने वाली सास अपना देवी और उसके होने वाले दामाद राहुल को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. थाने से बाहर निकलने के बाद राहुल और उसकी सास दोनों ही मीडिया से बचते नजर आए. राहुल ने तो मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन सास अपना देवी मीडियाकर्मियों पर भड़क गई. उसने हड़काने की कोशिश करते हुए मोबाइल तक तोड़ने की धमकी दी. इसके बाद दोनों गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए.

बेटे को देखकर भी नहीं पिघली सास

इससे पहले गुरुवार को मडराक थाने में अपना देवी को उसके परिवार ने खूब समझाया. जब वह परिवार के पास लौटने के राजी नहीं हुई तो दोनों को परामर्श केंद्र भेजा गया. वहां भी दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने किसी की नहीं सुनी और साफ कर दिया कि अब दोनों साथ रहेंगे. इस दौरान अपना देवी का छोटा बेटा आकर लिपट गया. इसके बादवजूद अपना देवी की ममता नहीं पिघली. बल्कि उसने कह दिया कि इस परिवार से अब उसका कोई रिश्ता नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.