Logo
ब्रेकिंग
MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ... Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने...
Header Ad

‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’… भोपाल में बदमाशों ने नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा, बार-बार यही बुलवाया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उनमें अब पुलिस का खौफ भी नहीं है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक नाबालिक को नग्न कर बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं उसके मुंह पर चप्पल भी मारी गई. पीड़ित ने वीडियो जारी कर पिस्टल दिखाकर अपहरण कर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं.

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने नाबालिग लड़के को नग्न कर बेल्ट से मारपीट करने का वीडियो भी बनाया है, जिसमें पीड़ित रोते हुए हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन बदमाश उसे और मार रहे हैं. कभी बेल्ट से तो कभी चप्पल से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं और पीड़ित बार-बार कह रहा है… “अरबाज भाई हमारे बाप हैं.”

पिस्टल दिखाकर कर लिया अपहरण

आरोप है कि 16 वर्षीय नाबालिक को एमपी नगर क्षेत्र से बदमाश पिस्टल दिखाकर अपहरण कर कोकता क्षेत्र में लेकर गए, जहां उसको नग्न कर बेल्ट से मारपीट की गई. उसके मुंह पर चप्पलें मारी गईं और उससे अरबाज मेरा बाप है बुलवाया गया. पीड़ित ने वीडियो जारी कर कहा कि करीब 20 दिन पहले अरबाज शेख, शानू कोकता, अल्पाफ बांडीया सहित कई बदमाश उसे पिस्टल दिखाकर एमपी नगर से उठा कर कोलता क्षेत्र में ले गए थे

वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

यहां तीन घंटे तक बदमाशों ने मारपीट की. शरीक नाम के युवक को वीडियो कॉल पार मारपीट दिखाई गई. उसने और मारने का कहा. पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने कहा कि अगर वह पुलिस में शिकायत करेगा तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे, लेकिन उन्होंने मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया.

पीड़ित ने कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार यही लोग होंगे

इसके साथ ही पीड़ित ने कहा कि अगर मुझे कुछ होता है तो मेरी मौत का जिम्मेदार शरीक, अरबाज शेख और अल्ताफ बांडीया होंगे. पीड़ित ने गौतम नगर थाने में शिकायत की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और केस डायरी एमपी नगर थाने भेज दी. अब एमपी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.