Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

Ludhiana में रेत माफिया की गुंडागर्दी, तंग होकर राज्यपाल के पास पहुंचे लोग

लुधियाना: थाना मेहरबान के अधीन आते गांव गौसगढ़ के रहने वाले लोगों के साथ रेत माफिया द्वारा की गई मारपीट करने का मामला आज पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के पास पहुंचा। इस मौके पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और भाजपा की महिला प्रधान जय इंद्र कौर के साथ गांव गौसगढ़ की एडवोकेट सिमरन कौर गिल के साथ गांव गौसगढ़ के और आसपास गांव के लोग राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को मांग पत्र देने पहुंचे।

इस मौके पर एडवोकेट सिमरन कौर गिल ने बताया कि थाना मेहरबान के अधीन चलने वाली रेत की खड्डों पर जो ओवरलोड टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रालियां भरकर उनके गांव से धक्के से निकली जा रही हैं जिसका विरोध वह पिछले डेढ़ महीने से कर रहे हैं जिसके बाद रेत माफिया द्वारा उनके गांव के लोगों के ऊपर दो झूठे मामले दर्ज करवाए गए थे। इसके बाद गांव के लोगों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग हुई थी जिसमें प्रशासन ने उनका विश्वास दिलाया था कि उनके गांव से रेत से भरे ओवरलोड टिप्पर ट्रैक्टर ट्रालियां नहीं निकालेंगे। परंतु पिछले कुछ दिनों से रेत माफिया धक्के शाही के साथ उनके गांव में से फिर से ओवरलोड टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रालियां निकल रहे थे। जब उन्होंने इसका कल विरोध करना शुरू किया तो रेत माफिया के लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और उनसे मारपीट कई गई। उन्होंने बताया कि मेहरबान पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते आज उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात करके सारी घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.