Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

Ludhiana Police विभाग में फेरबदल, 69 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

लुधियाना : लुधियाना में पुलिस प्रशसान में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस बल में कार्यकुशलता में सुधार लाने के प्रयास में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने शुक्रवार को इंस्पेक्टरों से लेकर निचले रैंक तक के 69 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया। ये सभी पुलिस कर्मी 3 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात थे या इनका प्रदर्शन खराब था।

PunjabKesari

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने इस फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, ये फेरबदल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पुलिस व्यवस्था और जवाबदेही के उच्च मानकों को बनाए रखने प्रतिबद्धता के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि तबादले का उद्देश्य कर्मचारियों में नई जान फूंकना, जनता की सहभागिता बढ़ाना और नौकरी से असंतोष को कम करना है। कमिश्नर ने इस बात पर जोर दिया कि इसका उद्देश्य सक्रिय और जन-अनुकूल पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इन तबादलो में इंस्पेक्टर और अन्य निचले स्तर के कर्मचारी शामिल हैं तथा पुलिस स्टेशनों, यातायात प्रबंधन और विशेष सैलों  सहित विभिन्न इकाइयां इसमें शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय सीनियर अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद लिया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि जो लोग अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन नहीं करते हैं और असफल होते हैं, उनके खिलाफ यह कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी। उन्होंने चेतावनी भी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि लुधियाना पुलिस कानून का शासन बनाए रखने, अपराध को खत्म करने और समुदाय के साथ विश्वास बनाने के लिए समर्पित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.