Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

दामाद के साथ भागने वाली सास का सामने आया पहला VIDEO, पति को लेकर किए हैरान करने वाले खुलासे

अलीगढ़ से दामाद के साथ फरार होने वाली सास हिरासत में ले ली गई है. हिरासत में लिए जाने के बाद सास का पहला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो भागने के पीछे की पूरी कहानी बता रही है. वीडियो में सास सपना देवी का कहना है कि उसका पति जितेंद्र शराबी है. वो पूरे दिन नशे में रहता है. कोई काम नहीं करता. पैसा नहीं देता. साथ ही उसने कहा कि अब वो अपने दामाद को ही पति मान चुकी है. उसी के साथ आगे रहना चाहती है.

अपने पति के बारे में बात करते हुए फरार सास सपना देवी ने बताया, “उन्होंने (पति) मुझ पर गंदा आरोप लगाया. उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि दामाद के साथ ऐसी गंदी हरकत क्यों करेगी? बोलता है कि तू उसी के साथ भग जा… इस पर मैंने कहा कि मैं बात नहीं करूंगी. अब जो मेरे जिंदगी में आया है वही मेरा पति है.”

  • सवाल- कहां गए थे.
  • सास- बिहार
  • सवाल- अब क्या चाहती हैं.
  • सास- मैं दामाद के साथ ही रहना चाहती हूं.
  • सवाल- शादी कर ली है क्या?
  • सास- ऐसे ही चले गए थे.
  • सवाल- बिहार में कौन सी जगह गए थे?
  • सास- नेपाल गए थे.
  • सवाल- घर वाले बोल रहे हैं कि गहने लेकर फरार हो गई थी.
  • सास- नहीं, सिर्फ मंगलसूत्र पहनकर गई थी. आरोप झूठे लगा रहे हैं. मेरा पति सुबह से शाम तक शराब पीता है. कुछ कमाता नहीं है. मेरे से पैसे लिए. अभी तक एक मकान बनाकर नहीं दिया. क्या कर सकता है वो?

दामाद ने कहा- अब वह सास के साथ ही रहेगा

फिलहाल इस समय दोनों अलीगढ़ के मडराक थाने में हैं. पुलिस दोनों से बारी-बारी से पूछताछ में लगी है. दोनों के घरवाले भी थाने पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक किसी को भी मिलने नहीं दिया गया है. कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों थाने में हैं. वहीं दोनों की एक ही जिद है कि वह अब साथ में ही रहेंगे. राहुल ने तो यहां तक बताया कि पुलिस ने रूद्रपुर में उसकी लोकेशन ट्रैस कर ली थी. इसी वजह से उसे बिहार भागकर जाना पड़ा. बिहार के मुजफ्फरपुर में वह होटल में काम तलाश रहा था, ताकि आगे का गुजारा हो सके. राहुल ने कहा कि पांच लाख का सोना और साढ़े तीन लाख रुपए नकद ले जाने की बात बिल्कुल गलत है.

शादी से 9 दिन पहले घर से भाग गए सास-दामाद

दरअसल, शादी से 9 दिन पहले दामाद राहुल अपनी होने वाली सास सपना देवी को लेकर फरार हो गया था. आरोप लगा था कि सास सपना देवी अपने साथ बेटी की शादी के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपए कैश और पांच लाख रुपए के जेवर भी ले गई है. इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में हड़कंप मच गया. मां की इस करतूत से बेटी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बेटी ने तो यहां तक कह दिया था कि अब उसका अपनी मां के साथ कोई रिश्ता नहीं है. बस एक ही गुजारिश है कि गहने और पैसे वह वापस कर दें.

20 साल इसके साथ रह लिए अब…

वहीं राहुल के होने वाले ससुर जितेंद्र ने उस पर गंभीर आरोप लगाए थे. ससुर ने कहा था कि दोनों के भागने के बाद उसने राहुल के मोबाइल पर फोन लगाया था. जब उसने अपने पत्नी सपना से बात कराने को कहा तो राहुल ने धमकी दी और कहा कि 20 साल इसके साथ रह लिए अब भूल जाओ. नहीं तो तुम्हारा घर वीरान बना दूंगा. वहीं जितेंद्र ने ये भी कहा था अगर एक बार उसकी पत्नी सपना उसके सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.