Logo
ब्रेकिंग
Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब...
Header Ad

CM मोहन यादव ने हनुमान जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को  हनुमान जयंती का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष सजावट भी की गई है, सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव हनुमान जयंती के अवसर पर राजकीय विमानतल भोपाल स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर जगत कल्याण की प्रार्थना की, मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 

नासै रोग हरै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

मारुति नंदन की कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे, रामदूत श्री हनुमान जी की भक्ति, सेवा और समर्पण भाव से हम प्रेरित होकर विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि में योगदान दें, यही प्रार्थना है।

जय बजरंगबली !

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.