Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

रीवा: 2 स्पा सेंटर पर पुलिस ने अचानक मारी रेड, अंदर का नजारा देख सन्न रह गई पुलिस

मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ने शुक्रवार की रात को दो स्पा सेंटर पर छापा मारा, जिससे हड़कंप मच गया. पुलिस को इन स्पा सेंटरों पर देह व्यापार की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस की चार टीमों को स्पा सेंटर पर छापा मारने के लिए भेजा गया, जहां पुलिस की टीमों ने एक ही समय पर रीवा के दो स्पा सेंटर पर देह व्यापार की शिकायत पर छापा मारा.

इस दौरान मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां भी मिली. पुलिस ने इस मामले में कुछ युवक और युवतियों को भी हिरासत में लिया. रीवा शहर के दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार का रैकेट संचालित होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने इन पर नजर रखे हुए थी. शुक्रवार को यहां संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने पर पुलिस टीमों ने खुटेही में स्थित क्वीन थाई स्पा सेंटर और बजरंग नगर गेट के समीप स्थित द प्लाउड स्पा सेंटर में दबिश दी.

पूछताछ के लिए ले गए थाने

एक साथ दोनों सेंटरों में दबिश से हड़कंप मच गया. यहां काम करने वाली तीन लड़कियां मिली हैं, जिनसे संचालक के संबंध में पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा स्पा सेंटर की सेवाओं का लाभ उठाने आए कुछ युवक भी मिले हैं, जिनको भी पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया. तलाशी के दौरान स्पा सेंटर के अंदर आपत्तिजनक सामग्री मिली है. ग्राहकों की सुविधा के लिए अंदर कमरों में सारी व्यवस्थाएं की गई थीं.

लड़के-लड़कियां हिरासत में

पुलिस को दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार की जानकारी मिली थी. इनमें खुटेही में स्थित क्वीन थाई स्पा सेंटर और बजरंग नगर गेट के समीप स्थित द प्लाउड स्पा सेंटर का नाम सामने आया था. इसके बाद पुलिस इन स्पा सेंटरों पर नजर रखने लगी थी. इसी बीच पुलिस ने शुक्रवार को इन स्पा सेंटरों पर छापा मारा और कुछ लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया. अब पुलिस ने इन स्पा सेंटरों के संचालक के बारे में भी पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.