Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

MP के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे तक बरसेंगे बादल; ओले भी गिरेंगे!

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश वासियों को तेज गर्मी और लू से राहत मिलने जा रही है. मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में छिंदवाड़ा, ग्वालियर सहित 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मध्य प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के 17 जिलों में मौसम बदला रहेगा. वहीं कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं. हालांकि इस समय खेतों में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है. अगर बारिश और ओले गिरते हैं तो फसल को नुकसान होगा.

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग ने जिन जिलों में शनिवार को बारिश का अनुमान है, उनमें चंबल के ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग के जिले- श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश, तेज आंधी और ओले गिर सकते हैं.

3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 42 जिलों में बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो मौसम बदलने से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है. उसके बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी.

हालांकि प्रदेश में जिस तरह से इस समय गर्मी पड़ रही है, उसको देखते हुए प्रदेशवासी राहत की सांस ले सकते हैं. एमपी के कई जिलों में अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने रुला रखा है. दिन में चल रही भयानक लू से लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं. दुकानों पर ठंडे पानी, कोल्डड्रिंक्स की डिमांड बढ़ गई है.

इस वजह से बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, मध्य प्रदेश का मौसम पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ के एक्टिव होने की वजह से बदल रहा है. बारिश, ओले और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. 12 और 13 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम बदला रहेगा. बारिश हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.