Logo
ब्रेकिंग
Meta India CSEAM Case NCPCR: मेटा प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा का मामला, एनसीपीसीआर की सख्ती के... Radha Ashtami 2026 Date and Shubh Muhurat: कब है राधा अष्टमी? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और श्रीकृ... Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक... Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ... Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक ... Sagar News Update: '10 दिन बीते, पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किए'; प्रियंक कानूनगो के सामने छलका शराब... Dewas News: देवास में पनीर चीज पिज्जा की जगह मिला वेज पिज्जा, भड़के ग्राहकों और बेकरी वालों में सिरफ... Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ...
Header Ad

Jalandhar में मशहूर पैलेस सहित 4 जगहों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

जालंधर : शहर में आज बड़ा एक्शन देखने को मिला है। मशहूर पैलेस सहित 3 जगहों पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के 120 फुटी रोड पर स्थित मशहूर तारा पैलेस पर आज नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मौके पर पैलेस पर बुलडोजर चला दिया गया।  इसके अलावा रत्न नगर में अवैध घरों का निर्माण व दुकान को सील किया गया वहीं काला संघा में 5 एकड़ की कॉलोनी को भी ध्वस्त किया फिर आखिर में ओल्ड ग्रीन एवेन्यू पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि, नगर निगम ने कार्रवाई करने से पहले तारा पैलेस सहित सभी को बार-बार नोटिस जारी किए थे। तारा पैलेस को कई बार सील भी किया गया लेकिन मालिक ने सील को तोड़कर हर बार काम शुरू किया। नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने तारा पैलेस के मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई के आदेश  दिए थे, जिसके चलते आज (शुक्रवार) पैलेस पर बुलडोजर चला दिया। बता दें इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। इस कार्रवाई के दौरान ATC सुखदेव की टीम की तरफ से इंस्पेक्टर अजय, राजू माही, मोहित व मोहिंदर मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार उक्त सभी पर आरोप थे कि उन्होंने अवैध निर्माण व दुकानें, घर पर कब्जे किए थे। नगर निगम कमिश्नर की सख्त आदेश के बाद उक्त कार्रवाई की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.