Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

Hotel में Room बुक करवाने के नियमों में बदलाव… नहीं देना होगा Aadhaar Card!

होटल में रूम बुक करने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब रूम बुक करवाने का तरीका जल्द ही बदलने वाला है। रूम  बुक करवाने करवाने के लिए अब सरकार आधार वेरिफिकेशन के नियमों में बदलाव करने जा रही है। पहले जहां Aadhaar Card को पहचान के प्रमाण के तौर पर देना जरूरी था। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया बदलाव किया जा रहा है। बता दें कि अब  तक  होटल में रूम बुक करते समय आधार कार्ड दिखाना जरूरी था, लेकिन जल्द ही यह प्रक्रिया आसान होने जा रही है।

नए बदलाव से होटल में रूम बुकिंग और अन्य सेवाओं के लिए Aadhaar Card की हार्ड कॉपी नहीं देनी पड़ेगी। इससे लोगों के लिए Aadhaar Card का इस्तेमाल और भी सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। सरकार ने आधार वेरिफिकेशन के लिए नए नियमों पर काम शुरू कर दिया है। नए नियमों के आधार के नए डिजिटल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन और QR कोड स्कैनिंग के जरिए आपकी पहचान सत्यापित की जाएगी।

आधार से जुड़े कार्यों के लिए mAadhaar ऐप का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन नया ऐप पूरी तरह से एक नए और सुधारित अनुभव के साथ आया है। अब लोग बिना किसी दिक्कत के, केवल क्यूआर कोड स्कैन करके और फेस स्कैन के जरिए से अपनी पहचान को डिजिटल तरीके से वेरिफाई कर सकेंगे। आधार वेरिफिकेशन के लिए अब आपको बस ऐप में क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, फिर फेस स्कैन के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी। इस ऐप की टेस्टिंग अभी एक छोटे समूह के लिए की जा रही है, लेकिन जैसे ही यह पूरी तरह से तैयार होगा, यह ऐप देशभर में सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.