Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, 10 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

दिल्ली के पश्चिम विहार में कार सवार युवक ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. मृतक युवक फोर्चुनर कार में सवार था. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन गोलियों के खाली खोखे मिले हैं. जांच में पाया गया है कि हमलावरों ने कई गोलियां सामने से मारी हैं.

घटना शुक्रवार सुबह की है. गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी, वो गाड़ी लेकर रोजाना जिम करने जाता है.मृतक युवक की पहचान राजकुमार दलाल के रूप में हुई है. वहपेशे से प्रॉपर्टी डीलर था.

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त युवक पर हमला किया गया, उस दौरान वह अपने घर से जिम जा रहा था.हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की. राजकुमार पश्चिम विहार में ही रहता था. पुलिसअभी हत्या के कारणों की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.