Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

बरेली: ईंट भट्ठे की दीवार ढही, सात मजदूर दबे, एक की मौत… परिजनों ने हाइवे किया जाम

उत्तर प्रदेश के बरेली में हादसा हो गया. यहां एक ईंट-भट्ठे की दीवार ढहने से सात मजदूर दब गए. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. दीवार के मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया गया. बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक मजदूरी के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाइवे जाम कर दिया.

हादसा बरेली के मीरगंज इलाके में नेशनल हाइवे के किनारे मौजूद ईंट भट्ठे पर हुआ. भट्ठे की दीवार के अचानक ढह जाने से 7 मजदूर मलबे में दब गए.हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया. जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके.

जर्जर थी भट्ठे की दीवार

मलबे से घायल मजदूरों को निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 3 घंटे तक मजदूर मलबे में दबे रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि भट्ठे की दीवार पुरानी और जर्जर थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित मजदूरों के परिवारों को सहायता प्रदान करने की तैयारी कर रही हैं.

नेशनल हाइवे किया जाम

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने लापरवाही की है. फोन करने के बाद भी प्रशासन देरी से पहुंचा. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मौके पर पुलिस प्रशासन तैनात है. वहीं परिजन गुस्से में है. फरजाना को कहना है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की. उन्हें शव को भी नहीं देखने दिया. मृतक के तीन मासूम बच्चे हैं. परिजनों का कहना है कि मौके से भट्ठा मालिक फरार हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.