Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

बीच सड़क पर आत्माओं को बुलाया! कौन थी लाल साड़ी वाली महिला? जबलपुर में ढूंढ रही पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर की सड़क पर एक महिला का कथित तंत्र-मंत्र करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो लगभग 19 सेकंड का है. लोगों में इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ इसे तांत्रिक क्रिया मान रहे हैं तो कुछ महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं. वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है.

जबलपुर के दीनदयाल चौक का वीडियो बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है एक महिला बीच सड़क पर अजीबोगरीब हरकतें करनी शुरू कर देती है. वह तंत्र-मंत्र जैसी चीजें करती दिखाई देती है. महिला लाल साड़ी में काफी देर तक पूजा-पाठ करती है. बीच-बीच में वह हाथ जोड़ती दिखाई देती है. फिर हाथों को अजीबोगरीब तरीके से घुमाने लगती है. उसके हाथ में एक बोतल दिखाई देता है, जिसमें लाल कलर का कोई पदार्थ भरा दिखाई देता है.

पुलिस ने शुरू की महिला की तलाश

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जबलपुर पुलिस हरकत में आ गई है. एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि संबंधित इलाके के थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि महिला की पहचान कर जल्द से जल्द उससे पूछताछ की जाए. पुलिस को संदेह है कि यह महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है या फिर किसी विशेष तंत्र-मंत्र प्रक्रिया में लिप्त हो सकती है. पुलिस का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब जबलपुर में इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी मदन महल थाना क्षेत्र में एक अन्य महिला का इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सड़क पर पूजा-पाठ करती नजर आई थी.

महिला की काउंसलिंग कराएगी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिला की पहचान होने के बाद उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी. यदि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ पाई जाती है तो उसका इलाज करवाने की व्यवस्था की जाएगी. वहीं, यदि यह किसी प्रकार की अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधि है तो महिला को समझाइश देकर आगे ऐसी घटनाओं से बचने के लिए प्रेरित किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां न केवल ट्रैफिक जाम का कारण बनती हैं, बल्कि इससे लोगों में भय और असमंजस की स्थिति भी उत्पन्न होती है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

अंधविश्वास या मानसिक अस्थिरता?

इस घटना ने शहर में अंधविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहस छेड़ दी है. कई लोग इसे एक साधारण पूजा मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह महिला किसी गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही हो सकती है. फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. जबलपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचनाओं से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.