Logo
ब्रेकिंग
KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ...
Header Ad

पंजाब में तड़कसार बड़ा Encounter, ज्वेलर्स पर गोलियां चलाने वाले को पुलिस ने मारी गोली

सिधवां बेट : कुछ दिन पहले जगराओं के लक्खा ज्वेलर्स पर गोली चलाने वाले बदमाश का जगराओं पुलिस ने आज सुबह एनकाउंटर कर दिया। जिस दौरान कथित आरोपी की टांग में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ जगराओं के इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्खे ज्वेलर्स पर गोली चलाने वाले दो व्यक्तियों में से एक युवक जनेतपुरा से सदरपुरा की तरफ सेम पटरी के जरिए मोटरसाइकिल पर आ रहा है।

इस पर कार्रवाई करते हुए सी.आई.ए. स्टाफ व एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जगराओं ने संयुक्त अभियान चलाया। सदरपुरा पुरा सेम पटरी पर जब उसे घेरने का प्रयास किया गया तो उसने अपने पास मौजूद 32 बोर की पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसकी टांग में लग गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं। इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि कथित आरोपी कृष्ण वासी जीरा का रहने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.