Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

बड़ी Scheme का लाभ लेने के लिए पंजाबियों को एक और मौका, जल्दी से करें चैक…

लुधियाना: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक अपनी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और इसके लिए वैबसाइट pminternship.mca.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) अमरजीत बैस ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के तहत 185 युवाओं का चयन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पेशेवर कार्य वातावरण से व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। चयनित इंटर्न्स को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में रखा जाएगा जिससे उनके करियर की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। यह कार्यक्रम युवाओं को आवश्यक कौशल और उद्योग से जुड़ी जानकारी से सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है, जिससे उनकी रोजगार योग्यता को बढ़ावा मिलेगा।

इस योजना के लिए वे उम्मीदवार पात्र होंगे जो कम आय वाले परिवारों से संबंधित हों (21-24 वर्ष), जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए से अधिक न हो और परिवार के किसी भी सदस्य को सरकारी नौकरी न मिली हो। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या उससे अधिक (आई.टी.आई., पॉलिटैक्निक, स्नातक आदि) होनी चाहिए। इंटर्न्स को प्रति माह 5,000 रुपए का वजीफा मिलेगा (500 रुपए कंपनी से और 4,500 रुपए सरकार द्वारा डी.बी.टी. के माध्यम से)। इंटर्न्स को एक बार की ग्रांट भी प्रदान की जाएगी।

हालांकि आई.आई.टी./आई.आई.एम., एन.एल.यू., आई.आई.एस.ई.आर. से स्नातक, सी.ए., सी.एम.ए., सी.एस., एम.बी.बी.एस., बी.डी.एस., एम.बी.ए., किसी भी मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार और जिन्होंने एन.ए.पी.एस. या एन.ए.टी.एस. के तहत प्रशिक्षण पूरा किया है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। डी.बी.ई.ई. कार्यालय प्रताप चौक और डी.आई.सी. कार्यालय, औद्योगिक क्षेत्र में हैल्प डैस्क स्थापित किए गए हैं जहां संभावित उम्मीदवार अपने आधार कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.