Logo
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
Header Ad

सीधी में ट्रक और मिनी बस में हुई टक्कर, 8 की मौत…13 घायल; मुंडन के लिए मैहर जा रहे थे लोग

मध्यप्रदेश के सीधी के कोतवाली थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे 39 उपनी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक और मिनी बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल सीधी और संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में चल रहा है.

यह हादसा बीती रात करीब 2:30 बजे हुआ. बच्चों के मुंडन कराने मैहर जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस की टक्कर ट्रक से हो गई. हादसे में मारे गए लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मृतकों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. मिनी बस में कुल 21 लोग सवार थे, जो मटिहानी से मुंडन संस्कार के लिए निकले थे, लेकिन 8 लोग वापस नहीं लौटे.

गंभीर घायलों को रीवा रेफर किया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे. इसके बाद राहत कार्य शुरू किया. घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. हालांकि कुछ घायलों का इलाज सीधी के अस्पताल में भी चल रहा है. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

मिनी बस में 21 लोग थे सवार

स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है. पुलिस अब दुर्घटना किस वजह से हुई. ये पता लगाने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मिनी बस में 21 लोग सवार थे, जो मुंडन कराने के लिए जा रहे थे, लेकिन पहले ही उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.