Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

मुरैना में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अंबाह थाना क्षेत्र के पुराने थाने के पीछे वार्ड 6 रेतपुरा की यह घटना है।

आधा दर्जन बदमाश वाहन पर सवार होकर आए थे और कुलदीप नाम के युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। लटूरी उर्फ महेन्द्र सिंह भतीजे कुलदीप को बचाने के लिए गए थे, इस दौरान बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। महेन्द्र सिंह के पैर की जांघ में गोली लगी है।

महेंद्र को इलाज के लिए तत्काल अंबाह अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे। जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अंबाह पुलिस ने रौनक, शनि तोमर, घन्नू भदौरिया सहित 4 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.