Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

टेंडर प्रक्रिया शुरू होते ही शराब खपाने में लगे ठेकेदार के गुर्गे! राते के अंधेरे में जोरों पर तस्करी का खेल

छिंदवाड़ा: सरकार की नई आबकारी नीति आने के बाद मार्च-अप्रैल माह में शासकीय शराब दुकानों की टेंडर प्रकिया शुरू हो गई है। पांढुर्ना जिले को मिलाकर टोटल 117 शराब दुकान संचालित हैं। लेकिन आबकारी विभाग में दुकानों के टेंडर प्रकिया शुरू होते ही एक बार फिर शराब माफिया एक्टिव हो गया है। शहरी सहित ग्रामीण अंचलों में होने वाली शराब दुकान के ठेकेदार के गुर्गों द्वारा बीते कुछ दिनों से रोजाना ही रात और अलसुबह अपने चौपहिया वाहन से कुचियों और ढाबों में शराब की सफ्लाई अवैध रूप से की जा रही है।

दरअसल 01 अप्रैल से संचालित शराब दुकानों के ठेकेदार बदल जाएंगे। इसी को लेकर शराब दुकान में रखे स्टॉक को हर ठेकेदार अपने क्षेत्र के साथ ही अन्य ठेकेदार के क्षेत्र में कम दामों में बेच रहे हैं। यह पूरा खेल बकायदा रात के अंधेरे में किया जा है। सूत्रों की मानें तो दिन में बकायदा शराब माफिया द्वारा कितनी शराब और क्या दामों में जगह पर लाकर दी जाएगी। यह तय होता है और बकायदा ऑर्डर की गई, शराब का 50 प्रतिशत पेमेंट ऑनलाइन लिया जाता है और रात के वक्त मौके में शराब की सफ्लाई पहुंचती है। शराब माफिया के हौंसले इतने बुलंद है कि वह बेखौफ होकर नशे के कारोबार में खुल कर काम कर रहे है। ऐसा नही है कि इसकी भनक पुलिस और आबकारी विभाग को नही है। लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदारों से सांठगांठ कर ये पूरा नशे का कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। हालांकि पुलिस समय समय पर जरूर अवैध शराब बिक्री और उसके परिवहन करने वालो पर कार्यवाही करती है। लेकिन जिस आबकारी विभाग का मुख्य कार्य शराब से सम्बंधित है। वह कागजों में कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। यह कहना गलत नही होगा कि यह पूरा खेल आबकारी अधिकारियों के आशीर्वाद से किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.