Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना: थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी काबू किया है। आरोपी संदीप कुमार उर्फ लाडी है। जोकि जस्सियां रोड का रहने वाला है। आरोपी से 160 नशीली गोलियां मिली है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई कुलबीर राज के मुताबिक पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर मौजूद था। इस दौरान उन्हे सूचना मिली कि आरोपी नशीली गोलियां बेचने का आदि है और अपनी कार पर नशीली गोलियां बेचने आया है। इस पर पुलिस ने मन्ना सिंह नगर में रेड कर आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से नशीली गोलियां एवं नशा सप्लाई में इस्तेमाल कार बरामद की है।

ऐसे ही दूसरे मामले में थाना डाबा के थानेदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ डाबा लोहारा रोड़ पर मौजूद था। तब उन्हें पता चला कि आरोपी जसवीर सिंह उर्फ सोनू नशा बेचने का आदि है। जोकि नशा बेचने जा रहा है। पुलिस ने पार्टी ने रेड कर आरोपी जसवीर को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

तीसरे मामले में थाना फोकल प्वाइंट ने एक आरोपी को 150 नशीली गोलियों के साथ काबू किया है। आरोपी शुभम उर्फ गोलू है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एस.आई. जगतार सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ नीची मंगली मौजूद था। इस दौरान उन्हे पता चला कि आरोपी शुभम उर्फ गोलू है, जोकि नशा बेचने का आदि है। नशीली गोलियां बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ कर 150 नशीली गोलियां बरामद की है।

ऐसे ही चौथे मामला थाना डिवीजन नंबर-7 का है। थानेदार सुखविंदर सिंह के मुताबिक वह गश्त पर थे। इस दौरान उन्हे सूचना मिली थी कि आरोपी सुमाईद खान और राजन उर्फ बरगर दोनों आरोपी नशा बेचने का धंधा करते है। जोकि इस समय एमआई गेट के निकट मौजूद है। इस पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

ऐसे ही पांचवे मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने दो आरोपियों से नशीली गोलियां बरामद की है। पकड़े गए आरोपी अभिषेक सिंह और अकाश्सा यादव है। एस.आई. कुलविंदर सिंह के मुताबिक वह पुलिस पार्टी के साथ महावीर कालोनी मौजूद थे। इस दौरान उन्हे आरोपी पैदल आते नजर आए। जोकि आगे पुलिस को देखकर डर गए और भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर उनकी तलाशी ली तो आरोपियों से 86 पत्ते नशीली गोलियों के बरामद हुए। जिसमें कुल 860 नशीली गोलियां थी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.