Logo
ब्रेकिंग
Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... पॉलिटेक्निक-कॉसमी क्षेत्र में RTO की चेकिंग, बिना हेलमेट और लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ...
Header Ad

केंद्र सरकार ने पंजाब को दी Good News, लिया गया ये बड़ा फैसला

चंडीगढ़:  केंद्र सरकार ने पंजाब के कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में राज्य की शानदार प्रगति की सराहना की है। कृषि अवसंरचना कोष (ए आई एफ ) योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने पंजाब के वित्तीय सुविधा आवंटन को 4,713 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 7,050 करोड़ रुपए कर दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा इस मान्यता के लिए आभार व्यक्त करते हुए, बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा, “आवंटन में यह वृद्धि किसानों को सशक्त बनाने के प्रति पंजाब की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।” उन्होंने आगे कहा कि इस वृद्धि से राज्य के कृषि बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी, जिसमें कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं, वेयरहाउसिंग, प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना और कृषि उत्पादों के मूल्य में वृद्धि से संबंधित नई पहल शुरू करना शामिल है। मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार कृषि सुधारों के लिए मिसाल कायम कर रही है, जो अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब ए आई एफ  योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है, जिसमें कई परियोजनाएं पहले ही कृषि क्षेत्र की तस्वीर बदल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये प्रयास किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के संपूर्ण कृषि ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने ए आई एफ  योजना के क्रियान्वयन में पंजाब की अग्रणी भूमिका की सराहना की। केंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और कृषि अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी देने में देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। भगत ने आगे बताया कि पंजाब का बागवानी विभाग ए आई एफ  योजना को लागू करने के लिए राज्य नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है। इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, विभाग ने एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9056092906 शुरू किया है, जिसके माध्यम से किसान इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.