Logo
ब्रेकिंग
Panchkula Sector 6 Hospital Update: सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारें और स्टाफ की कमी, मरीजों को जाना... Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक...
Header Ad

पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, चमोली में बर्फबारी से तबाही; उत्तराखंड में डरा रहा मौसम

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है. कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ जिले में थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग और नई बस्ती समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है. वहीं बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान में गिरावट के बाद बर्फबारी शुरू हो गई.

मुनस्यारी में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, जिसके बाद तापमान गिरने से बुधवार सुबह बर्फबारी शुरू हो गई. महज एक घंटे में इलाके में करीब दो इंच बर्फ जमा हो गई है. बर्फबारी से यातायात प्रभावित हो सकता है और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

बद्रीनाथ से 4 किलोमीटर दूर गांव माणा के पास ग्लेशियर अचानक टूट गया, जिससे 57 मजदूर दब गए. मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, जिससे 16 मजदूरों को बचा लिया गया है. देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बारिश जारी है. बर्फबारी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है.

पिथौरागढ़ में भूस्खलन

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग दोबाट में भूस्खलन के कारण बंद हो गया है. लगातार हो रहे भूस्खलन से सड़क पर मलबा जमा हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है. रागुती नाले से तवाघाट तक कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग कल रात से बंद पड़ा है.

बारिश और बर्फबारी की वजह से कई गाड़ियां फंस गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. बर्फबारी से यातायात प्रभावित है और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले दो दिन तक बर्फबारी जारी रहेगी.

अगले दो दिन तक जारी रहेगी बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला बना रहेगा. ठंड बढ़ने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.