Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

करोड़पति बनने के लिए समझ लें 12-15-20 का फॉर्मूला , 25 से 40 की उम्र में शुरू करें निवेश

सभी लोग कम समय में अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं. इसके पीछे भविष्य की चिताएं होती है, जिसमें बच्चों का फ्यूचर और अपने रिटायरमेंट की चिंता सबसे बड़ी होती है. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो हम आपके लिए इंवेस्टमेंट की कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसमें आप 12-15-20 का फॉर्मूला यूज करके 25 की उम्र से निवेश शुरू करके 40 उम्र तक करोड़ों रुपए का फंड इकट्ठा कर लेंगे.

12-15-20 का फॉर्मूला

करोड़पति बनना कोई लक और रॉकेट साइंस नहीं है, बस इसके लिए सही तरीके से निवेश करना आना चाहिए. अगर आप भी 40 की उम्र तक करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपके लिए 12-15-20 का फॉर्मूला काफी मददगार हो सकता है. इस फॉर्मूले में 12 का मतलब है 12 प्रतिशत रिटर्न, 15 यानी 15 साल के लिए इंवेस्टमेंट और 20 यानी 20 हजार रुपए हर महीने निवेश. इस फॉर्मूले की मदद से आप 25 की उम्र से इंवेस्टमेंट शुरू करके 40 की उम्र तक करोड़ रुपए का फंड जोड़ सकते हैं.

कहां और कैसे शुरू करें निवेश?

अब सवाल उठता है कि करोड़पति बनने के लिए कहां और कैसे निवेश शुरू करें, जहां आपको 12 प्रतिशत का रिटर्न मिले और आपकी लगाई गई रकम 15 साल में 1 करोड़ हो जाए. इसके लिए आपको SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा. म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आप फंड्स का पुराने रिटर्न का रिकॉर्ड भी चेक कर सकते हैं.

ऐसे बनेंगे करोड़पति

अगर आप ही महीने 20 हजार रुपए का निवेश SIP में करेंगे तो 15 साल में आपके द्वारा किया गया कुल निवेश 36 लाख रुपए का होगा. SIP कैलकुलेटर के अनुसार 12 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है तो आपको कुल 64 लाख 91 हजार रुपए का ब्याज मिलेगा. इस तरीके से आपको 15 साल में 1 करोड़ 91 हजार रुपए का कुल रिटर्न मिलेगा.

निवेश के लिए 20 हजार रुपए कैसे निकालें

अगर आपकी सैली 60 से 70 हजार रुपए के बीच में है तो आसानी से आप हर महीने 20 हजार रुपए इंवेस्ट कर सकते हैं. वैसे भी पर्सनल फाइनेंस के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अपनी कमाई का 30 फीसदी हिस्सा इंवेस्ट करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.