Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा थाना क्षेत्र के टिगरिया बादशाह के अवंतिका नगर में प्लास्टिक और इंक फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। आग इतनी भयावह थी कि आस – पास की फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर की टीम मौके पर है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

दरअसल इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के टिगरिया बादशाह के प्रोग्रेसिव पार्क के पास प्लास्टिक और इंक फैक्ट्री में सुबह फायर की टीम को आग लगने की सूचना मिली थी।

 मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पानी की चार गाड़िया लेकर पहुंची, मगर आग पर काबू नहीं पाया गया। आग इतनी भयावह थी कि आग ने आस पास की छोटी फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। आग से लाखों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी है, बहरहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.