Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

62 रिंग रोड, बाईपास और फ्लाईओवर… 6124 करोड़ से यूपी में खत्म होगी जाम की समस्या

उत्तर प्रदेश में ट्रेफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए रिंग रोड, बाईंपास और पलाईओवर का निर्माण जारी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब लोक निर्माण विभाग ने विस्तृत खाका तैयार किया है. इसके जरिये वित्त वर्ष 2025- 26 में बड़े पैमाने पर रोड रोड़ कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा. योजना के तहत कुल 62 परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे प्रदेश के यातायात में अप्रत्याशित सुधार आएगा.

लोक निर्माण विभाग द्वरा तैयार कार्ययोजना के अनुसार, प्रदेश में बाईपास, रिंग रोड और फ्लाईओवर निर्माण के कुल 62 कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में चिहिनत किए गए हैं. इनमें 6,124 करोड़ रुपये खर्च होंगे. लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए यह काम प्रथमिकता के आधार पर किए जाएंगे, जिनमें आबादी और यातायात आवागमन जैसे कई मानकों को आधार बनाया जाएगा.

इस आधार पर किया जाएगा काम

कार्योजना के अनुसार, सरकार का यह कदम न केवल उत्तम कनेक्टिविटी तैयार करेगा, बल्कि यातायात प्रबंधन में भी सहायक होगा. जिन 62 बाईंपास, रिंग रोड्स और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जाना है, उनमें एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर पालिकाओं और नगर परिषदों की प्रथमिकता दी जाएगी. हालंकि जहां से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैं, ऐसी नगर पालिकाओं और परिषदों को शामिल नहीं किया जाएगा. इन क्षेत्रों मे रिंग रोड, बाईंपास और फ्लाईओवर का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कराएगा.

अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

रिंग रोड, बाईंपास और फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों की यात्रा सुगम होगी. साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार का उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाना मकसद है. इसके लिए आवश्यक है कि प्रदेश के सड़क परिवहन ढांचे को आधुनिक और सुदृढ़ बनाया जाए. राज्य में एक्सप्रेसवे और हाईवे का विस्तार तेजी हो रहा है. वहीं रिंग रोड और फ्लाईओवर बनाने से राज्य में ट्रैफिक प्रबंधन में भी सुधरेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.