Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ...
Header Ad

60 साल के बुजुर्ग ने मंदिर में भरी नाबालिग लड़की की मांग, बोला- अब ये मेरी बीवी… फिर जंगल ले जाकर किया रेप, हुआ ये एक्शन

0

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 60 साल के शख्स ने जबरन 15 साल की लड़की से शादी कर ली. फिर जंगल ले जाकर उससे रेप किया. यही नहीं, बाद में घर पर भी उसे प्रताड़ित करने लगा. और दोबारा रेप किया. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लड़की के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया था.

घटना नेबुआ नौरंगिया गांव की है. जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाला अधेड़ उम्र का शख्स 15 साल की लड़की को बहला फुसलाकर पहले मदनपुर स्थित मंदिर ले गया. वहां उसने लड़की की मांग में सिंदूर भरा और बोला- अब ये मेरी बीवी है. फिर उसे अपने साथ पास के जंगल में ले गया. यहां उसने लड़की से दरिंदगी की. उसके बाद लड़की को घर भेज दिया. जाते वक्त उसने लड़की को धमकाते हुए कहा- अगर तुमने किसी को भी ये बात बताई तो जान से मार डालूंगा.

लड़की ने भी किसी को ये बात नहीं बताई. मंगलवार रात को नाबालिग लड़की जब शौच करने बाहर निकली तो बुजुर्ग फिर से उसका मुंह दबाकर अपने घर उठा ले गया. वहां भी उससे घर में दुष्कर्म किया. कुछ देर बाद लड़की की मां, बेटी को ढूंढते हुए बाहर निकली तो उसने बुजुर्ग को बेटी को लेकर घर में घुसते देख लिया. किशोरी की मां की सूचना पर पीछे से परिजन भी बुजुर्ग के घर पहुंच गए.

बदहवास हालत में मिली बेटी

तुरंत यूपी 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई. बिना वक्त गंवाए रात में ही मौके पर पुलिस पहुंची. बुजुर्ग के घर पर देखा कि लड़की बदहवास हालत में बैठी थी. मां को देखते ही वो रोते हुए उससे लिपट गई. बोली- इन्होंने मेरे साथ गंदी हरकत की है. मामला जानने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग को तुरंत गिरफ्तार किया. लड़की का भी मेडिकल करवाया गया.

आरोपी बुजुर्ग को भेजा गया जेल

बुधवार को फिर इस मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने फिर मनबढ़ बुजुर्ग रणजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया. यहां से फिर आरोपी को जेल भेज दिया गया. एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया- पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.