Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

32 ग्रेनेड वाले बयान पर बुरे फंसे बाजवा, चंडीगढ़ आवास पर पहुंची पुलिस

32 ग्रेनेड वाले बयान को लेकर प्रताप सिंह बाजवा बुरे फंस गए है। दरअसल सी.एम. भगवंत मान के आदेश के बाद पुलिस जांच के लिए प्रताप सिंह बाजवा के चंडीगढ़ आवास पर पहुंच गई है। जांच करने गई पुलिस टीम का कहना है कि प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें इस बयान का कोई सोर्स नहीं बताया गया।

उन्होंने बताया कि प्रताप सिंह बाजवा ने पूछताछ के दौरान उनके साथ सहयोग नहीं किया। इसके साथ ही कहा कि इस मुद्दे को लेकर जितने में केस अब तक सामने आएं हैं उन सभी को सुलझाया गया है और आगे की जांच की जाएगी। पुलिस टीम ने कहा कि यह सबकी सुरक्षा का मुद्दा है और इसका सोर्स पता किया जाएगा। वहीं खुफिया एजेंसियों के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि प्रताप सिंह बाजवा ने एक निजी चैनल को बयान दिया था कि पंजाब में 50 बम आए हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 ग्रेनेड बम चलने बाकी हैं। बाजवा के बयान को लेकर सी.एम. मान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.