Logo
ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
Header Ad

2 हजार आबादी वाले इस गांव में जाने का नहीं है कोई रास्ता, किराए पर जमीन लेकर आती है बारात; हिन्दू-मुस्लिम का भी है विवाद

बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी क्षेत्र से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. क्षेत्र के भुतहा पंचायत वार्ड 8 के करीब 2000 की आबादी वाले गांव में कोई बारात लाने को तैयार नहीं है. गांव में चलने के लिए एक रास्ता भी मयस्सर नहीं हैं. हालात यह है कि रास्ता न होने के वजह से कोई इस गाँव मे शादी भी करना नहीं चाहता हैं. गाँव वालों को अपने घरों तक बारात को लाने के लिए जमीन वालों से फसल की क्षति पूर्ति कर 2 दिनों के किराए पर रास्ता लेना होता है

गाँव के बुजुर्ग बताते है कि वे लोग बाप-दादा के समय से निजी रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं. हालांकि बदलते समय मे जो दो समुदाय में कटुता फैली हैं, इसकी वजह से उन लोगों का रास्ता अब रोक दिया गया हैं. ऐसे में अब उनके पास आने जाने का थोड़ा भी रास्ता था, वह भी बंद हो गया हैं. इसको लेकर प्रशासन ने कई बार नापी कराया, मगर उन लोगों को आज तक चलने के लिए रास्ता नसीब नहीं हुआ है. सभी ग्रामीण ने इसको लेकर पूर्णिया डीएम को आवेदन भी दिया है.

हिन्दू-मुस्लिम का रंग देने की हो रही कोशिश

रास्ता बंद करने वाले दूसरे समुदाय के लोगों का तर्क है कि पहले के जमाने में कई जमीन खाली रह जाती थी, जिस पर लोग आवागमन करते थे. हालांकि अब जमींदारों का भी परिवार बड़ा हो गया है. हिन्दू समुदाय के लोग जिधर से रास्ता की माँग कर रहे हैं,वह किसी और के हिस्से में है. ऐसे में अगर वह जमीन दे देगा तो उनके पास कोई जमीन नहीं बचेगी. हिन्दू समुदाय को अन्य जगह से रास्ता दिया जा रहा है, मगर वे लोग रास्ता लेने को तैयार नहीं हैं. मामले को हिन्दू-मुस्लिम का रंग देने की कोशिश की जा रही है.

लिखित में दी जा चुकी है शिकायत

हालांकि रास्ता का यह विवाद कोई नया नहीं हैं. कई बार लोगो ने बायसी प्रशासन को इसकी लिखित शिकायत की है. वहीं अब जिलाधिकारी को भी आवेदन देकर जिला प्रशासन के संज्ञान में बात आ गई है. प्रशासन को भी चाहिए कि जल्द पहल कर रास्ता विवाद को सुलझाया जाए, नहीं तो जिस तरह लोगो ने हिन्दू-मुस्लिम कार्ड खेलना शुरू कर दिया हैं, इससे आने वाले समय में यह मामला प्रशासन के लिए गले की फांस बन जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.