Logo
ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
Header Ad

17 साल के लड़के को सबकुछ दे बैठी 28 साल की युवती, शिकायत की तो महिला आयोग ने किया इंकार

0

रायपुरराजधानी रायपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 28 वर्षीय युवती और अपने से 11 साल छोटे 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के बीच अफेयर का खुलासा हुआ है। युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़के ने इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने 50 लाख रुपये की डिमांड की और रकम न मिलने पर थाने में शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई।

महिला आयोग ने सुनवाई से किया इनकार
यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। युवती ने 17 सितंबर को महिला आयोग में पेश होकर शिकायत की कि लड़के ने उसका शारीरिक शोषण किया है। उसने लड़के से 50 लाख रुपये की मांग भी की थी। हालांकि, जब नाबालिग के माता-पिता आयोग में पहुंचे तो उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्कूल दस्तावेज पेश किए। इससे यह साबित हुआ कि लड़के की उम्र सिर्फ 17 साल है। इसके बाद महिला आयोग ने स्पष्ट कर दिया कि यह मामला उनके दायरे में नहीं आता और इसे बाल संरक्षण आयोग को सौंप दिया गया।

शादी की कानूनी उम्र से भी 4 साल छोटा है लड़का
आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि युवती और लड़के के बीच 11 साल का अंतर है। लड़का न केवल नाबालिग है, बल्कि शादी की कानूनी उम्र से भी 4 साल छोटा है। युवती ने आयोग को बताया कि उसे लड़के की वास्तविक उम्र की जानकारी नहीं थी और यह बात उसे फरवरी 2025 में थाने में पता चली।

50 लाख की डिमांड और शोषण का आरोप
जांच में सामने आया कि युवती ने शादी के साथ-साथ 50 लाख रुपये की मांग भी की थी। जब आयोग ने युवती से पूछा कि वह 11 साल छोटे नाबालिग के साथ रिश्ते में क्यों आई, तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। आयोग ने साफ किया कि दैहिक शोषण की कार्रवाई भी उनके दायरे से बाहर है क्योंकि आरोपी नाबालिग है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.