Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

15 May से पहले-पहले निपटा लें ये काम, पंजाब सरकार ने दिया आखिरी मौका…

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप पोर्टल को 15 मई 2025 तक दोबारा खोलने का फैसला किया है। इससे उन विद्यार्थियों को अंतिम मौका मिलेगा जो वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया को लॉक न कर पाने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ लेने से वंचित रह गए थे।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि विभाग के ध्यान में यह बात आई है कि कुछ योग्य विद्यार्थी, या फिर संबंधित संस्थाओं के स्तर पर, समय रहते अपनी स्कॉलरशिप आवेदन को लॉक नहीं कर सके। इसी को ध्यान में रखते हुए और विद्यार्थियों के हित में सरकार ने एक बार फिर पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया है, जिससे वे अपना आवेदन पूरा कर सकें।

डॉ. बलजीत कौर ने राज्य सरकार की इस दृढ़ नीयत को दोहराया कि कोई भी योग्य विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक सहायता से वंचित न रह जाए। साथ ही उन्होंने छात्रों और संस्थानों से अपील की कि इस बढ़ाए गए अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.