Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

’10 दिन में जान से मार देंगे’, बिहार के इस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राजनीतिक गलियारों में चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू हो चली हैं. हर राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है. इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. कुशवाहा की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है. इसके साथ ही धमकी देने वाले ने उन्हें 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है, इन 10 दिनों में उन्हें जान से मारने की बात कही गई है. कुशवाहा को दो अलग-अलग नंबरों से धमकी दी गई है, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की है. धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नाम ले रहा था.

सोशल मीडिया पर दी कुशवाहा ने जानकारी

उपेंद्र कुशवाहा ने धमकी भरे कॉल के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए.

इसके साथ ही मोबाइल नंबर +917569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा, 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई.

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि SSP पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियां अस्वीकार्य हैं. इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पहले भी मिल चुकी धमकियां

उपेंद्र कुशवाहा से पहले देशभर के कई लोगों को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. बीते एक हफ्ते पहले गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र में कांग्रेस के एक प्रदेश स्तरीय नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. सके पहले भी जिले में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के कई मामले सामने आ चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.