Logo
ब्रेकिंग
Gurdaspur News: 'आप' के विरोध के बावजूद गुरदासपुर पहुंची भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा'; लालपुरा ... Ferozepur Cyber Crime: कनाडा में बेटे की झूठी गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर महिला से 4.70 लाख रुपये की ठगी Phagwara News Today: रंजिश नहीं फिर भी घर पर पेट्रोल बम से हमला; फगवाड़ा में बाल-बाल बचा परिवार Jalandhar Amritsar Rail Alert: जालंधर-अमृतसर रेल रूट प्रभावित; 21 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां शॉर्ट-टर... Nakodar Crime News: 3.16 लाख की लूट का पुलिस ने किया भंडाफोड़; CMS कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर... Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र...
Header Ad

स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर, ट्रक के हुए दो टुकड़े, 5 की हालत गंभीर

रायसेन : रायसेन में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां थाना उमरावगंज पुलिस चौकी खरबई के सेहतगंज में स्कार्पियो और ट्रक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रक में भरा कोयला भी बीच सड़क पर फैला। स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच लोग और एक ट्रक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रायसेन एम्बुलेंस की मदद से भेजा। स्कार्पियो के ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कार्पियो में सवार सभी लोग नर्मदापुरम(होशंगाबाद) से रसोई कार्यक्रम में शामिल होने रतनपुर आए थे। वहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में स्कॉर्पियो चालक तरुण, संतोष मीणा, विनोद मीणा, कालू मीणा और कुलदीप मीणा सभी घायलों को टोल टैक्स सेहतगंज की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही खरबई पुलिस चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह परिहार और आरक्षक जितेंद्र नरवरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल ट्रैफिक को कंट्रोल किया और डंपर को क्रेन की मदद से हटवाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.