Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सोनम की ‘बेवफाई’ में डूबा मेघालय का टूरिज्म, राजा मर्डर के बाद बड़ी संख्या में बुकिंग्स हुईं कैंसिल

राजा रघुवंशी मर्डर केस ने केवल दो परिवारों को चोट नहीं दी, बल्कि इंदौर से 2200 किलोमीटर दूर एक राज्य भी इस चोट के दर्द को सह रहा है. ये राज्य है मेघालय, जहां की राजधानी शिलांग में सोनम और राजा रघुवंशी अपना हनीमून मनाने गए थे. राजा की हत्या के बाद से मेघालय में टूरिज्म घट गया है. पर्यटकों के आने की संख्या भी कम हो गई है. लोग मेघायल को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं. काफी होटलों में बुकिंग कैंसल हो गई है, जिससे यहां के स्थनीय लोग काफी निराश हैं. लोगों ने कहा कि हम तो अतिथियों का स्वागत करते हैं, लेकिन बिना कुछ किए ही बदनाम हो गए.

दरअसल, राजा रघुवंशी की हत्या के लिए उसकी पत्नी सोनम ने मेघालय चुना और साजिश के तहत राजा को हनीमून के बहाने शिलांग लेकर आई. यहां विजाग में सुपारी किलर्स के साथ मिलकर सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी. इस हत्या के बाद से पूरे मेघालय में जैसे एक तूफान आ गया हो. मेघालय सुरक्षित नहीं है. इस बात की अफवाह पर लोगों ने मेघालय आने में कमी कर दी है. टूरिज्म पर इसका असर पड़ने लगा है. होटल इंडस्ट्री में भी काफी बुकिंग कैंसिल की गई हैं.

होटल इंडस्ट्री पर पड़ा असर

शिलांग के अल्पाइन होटल के मैनेजर सचिन का कहना है कि इस घटना के बाद से होटल इंडस्ट्री पर फर्क पड़ा है. 5 से 10 प्रतिशत बुकिंग कैंसिल हुई है और नई बुकिंग कम आई है. काफी नुकसान हो रहा है. सचिन का कहना है कि मेघालय पूरी तरह सुरक्षित है और इसे बदनाम करने की साजिश की गई है.

वहीं मेघालय टूरिज्म फोरम के एग्जीक्यूटिव मेंबर कमल अग्रवाल का भी कहना है कि मेघालय टूरिज्म पर काफी असर पड़ा है. होटल बुकिंग कैंसिल हो रही है. कुछ हल्का-फुल्का नुकसान टूरिज्म इंडस्ट्री को हुआ है. राजेश का भी कहना है कि ये बड़ा टूरिस्ट प्लेस है. यहां पर्यटकों के आने से लोगों को रोजगार मिलता है, लेकिन थोड़ा बहुत नुकसान जरूर हुआ है.

मेघालय को बदनाम करने की कोशिश

मेघालय को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन मेघालय सुरक्षित जगह है. राजा रघुवंशी हत्या के बाद होटल में बुकिंग कैंसिल होने का असर टैक्सी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. ड्राइवरों का कहना है कि अब लोग मेघालय कम आ रहे हैं. उनकी कई बुकिंग कैंसिल हुईं. ड्राइवरों का कहना है कि अगर दो बुकिंग भी कैंसिल हुई तो काफी नुकसान हुआ है.

हर साल 16 लाख पयर्टक आते हैं मेघालय

बता दें कि करीब 16 लाख पर्यटक हर साल मेघालय घूमने आते हैं, लेकिन इस घटना के बाद टूरिज्म पर जो असर पड़ा है, उसको लेकर यहां के तमाम लोग और मंत्री भी नाराज हैं. आज तो सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने मेघालय सरकार से माफी तक मांगी. गोविंद ने कहा कि मैंने मेघालय सरकार पर काफी आरोप लगाए थे. उसके लिए माफी मांगता हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.