Logo
ब्रेकिंग
एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं...
Header Ad

सेंट्रल जेल में सनसनी! कैदियों से घातक हथियार सहित बरामद हुआ ये सामान

बठिंडा : सेंट्रल जेल बठिंडा एक बार फिर विवादों में आ गई है। ताजा तलाशी के दौरान जेल में नशीले पदार्थ, मोबाइल और घातक हथियार मिलने से जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पता चला है कि हरियाणा निवासी कैदी राजिंदर कुमार पुत्र दलवीर सिंह के पास से एक मोबाइल, सिम कार्ड और चार्जर बरामद हुआ है। कैदी जेल के बाहर बातचीत कर रहा था, जो कानून के लिए बड़ी चुनौती है। दूसरे कैदी से लोहे की रॉड, सुइयां और 13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) भी बरामद हुआ है।

यह चौंकाने वाला खुलासा डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शिव कुमार ने किया, जिन्होंने कैंट थाने में केस दर्ज करने के लिए लिखित सूचना दी है। यह पूरी घटना इस बात की चेतावनी देती है कि जेलों के अंदर नशा और अवैध गतिविधियां किस हद तक फैल चुकी हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई होती है और जेल प्रशासन को कितनी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.