Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

सुहागरात के दिन ही दूल्हे की मौत, हो गया ये दर्दनाक हादसा, परिवार में पसरा मातम

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है। यहां शादी के अगले दिन सड़क दुर्घटना में दूल्हे के दर्दनाक मौत हो गई और शादी की खुशियां चंद घंटे में ही मातम में बदल गई। बताया गया है कि दूल्हा दीपेंद्र साकेत ससुराल से मिली बाइक से अपनी पत्नी के लिए गिफ्ट लेने गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम झिरीया निवासी 20 वर्षीय दीपेंद्र साकेत 20 अप्रैल को सीधी जिला के मगरोहर गांव में बारात गईं थी। विवाह के बाद अगले दिन 21 अप्रैल की दोपहर विदाई के बाद बारात घर लौटी। दूल्हे को शादी में एक मोटर साइकिल भी उपहार में मिली थी, जिसमें सवार होकर वह अपनी पत्नी के लिए तोहफा लेने ब्यौहारी गया था। वहां से तोहफा लेकर लौटते समय घर से दो किलोमीटर पहले सराई सांधा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.