Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

सुखबीर बादल-जाखड़ के बीच मजाक पर CM Mann की चुटकी, ये मजाक नहीं…

 पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ नियुक्ति पत्र सौंपने पहुंचे जहां पर वह विरोधियों पर निशाना साधते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी सुबह-सुबह उठकर मुझे गाली देते हैं, लेकिन जब तक पंजाब के लोग मेरे साथ हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सुखबीर बादल  की बेटी की शादी में सीएम मान के अलावा कई नेता मौजूद थे। सुखबीर बादल की बेटी की शादी में हंसी मजाक करते हुए सुनील जाखड़ पर सीए मान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये हंसी मजाक नहीं बेशर्मी है।

सुखबीर-जाखड़ पर ली चुटकी

इस दौरान उन्होंने सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा ये हंसी मजाक नहीं… बेशर्मी है। सुखबीर बादल की बेटी की शादी में इकट्ठे हुए सभी आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। बेशर्मी से कहते हैं हम सभी अकाली भाजपी में डेप्युटेशन पर भेजे गए हैं। सीएम मान ने कहा कि मैं, किसी के निजी समारोह पर एतराज नहीं कर रहा। पंजाब में जहां लोग मरणव्रत पर हैं और ये लोग मजे कर रहे हैं। शादी के दौरान का सुखबीर बादल व सुनील जाखड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि सीएम मान ने कहा है कि उन्हें शादी का निमंत्रण नहीं मिला। उन्हें शादी में बुलाया ही नहीं गया, वैसे भी वह इनकी शादियों में जाना नहीं चाहते हैं।

आपको बता दें कि 12 फरवरी को सुखबीर सिंह बादल की बेटी हरकीरत कौर की शादी हुई थी। उनका विवाह तेजवीर सिंह से हुआ है। जो एक व्यापारी है. वहीं 17 फरवरी सोमवार को चंडीगढ़ में शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए। इनके अलावा पंजाबी सिनेमा की कई हस्तियां शादी में शामिल हुईं, जिनमें गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, रंजीत बावा, बब्बू मान, मनकीरत औलाख और कई अन्य हस्तियां शामिल थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.