Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

सीधी में बारात में शामिल होने आए युवक की बाइक में लगाई आग, जानिए पूरा मामला

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक मामला निकलकर सामने आया है। जहां एक बाइक में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी गई, जिसकी वजह से बाइक जलकर खाक हो गई है। इस पूरे मामले को लेकर कुसमी पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रौहाल मे बीती रात्रि में रौहाल पंचायत भवन के नजदीक सड़क के किनारे खड़ी एक बाइक जिसे अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा आग लगा दी गई है।

जिसकी सूचना बाइक के मालिक हीरालाल प्रजापति पिता मोतीलाल प्रजापति निवासी कछरा सिंगरौली के द्वारा कुसमी थाने में सूचना दी गई है, जिस में बताया है कि वह रौहाल मे निमंत्रण खाने परिवार के यहां आये हुये थे। गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दी और बारात में शामिल हो गए थे सुबह जब वापस लौटै तब देखा कि बाइक किनारे आग की लपटों से जलकर खाक हो चुकी थी।

जिसकी सूचना कुसमी पुलिस को दी और अब मामले पर कुसमी पुलिस जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले को लेकर कुसमी पुलिस के द्वारा जानकारी देकर बताया गया है की जांच की जा रही है किसी व्यक्ति ने बाइक में आग लगाई है, दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.