Logo
ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
Header Ad

सिद्ध मूसेवाला के पिता ने किया राजनीति में कदम रखने का ऐलान, इस सीट से आजमाएंगे अपनी किस्मत

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने राजनीति में कदम रखने का बड़ा फैसला किया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा उन्होंने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में की। बलकौर सिंह ने बताया कि वे अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाने और उनके लिए न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए राजनीति में आ रहे हैं।

बलकौर सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। सिस्टम के अंदर आकर ही हम न्याय की बात उठा सकते हैं।’ उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा और कहा कि मुख्यमंत्री की हर बात गलत साबित होती है। वे चुनाव के वक्त जीतने के लिए कई तरह के वादे करते हैं। उन्होंने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के सीएम के दावों पर कहा कि उन्हें उस पर कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं क्योंकि मुख्यमंत्री के हर दावे में धोखा निकला है।

यह घोषणा सिद्धू मूसेवाला की बरसी से दो दिन पहले आई है, जिससे उनके समर्थकों में नई उम्मीद जगी है। हालांकि बलकौर सिंह ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वे किस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।

2022 में सिद्धू मूसेवाला ने भी मानसा से लड़े थे चुनाव

गौरतलब है कि, सिद्धू मूसेवाला को मई 2022 में सरेआम गोलियों से मारा गया था। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली थी। मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके पिता का राजनीति में उतरना मानसा सीट को फिर से सुर्खियों में ला रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.