Logo
ब्रेकिंग
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्... Jalandhar Road Accident: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे 2 श्रद्धा... Gurdaspur Crime News: फर्जी वसीयत बनाकर हड़पी जमीन, दोरांगला पुलिस ने जालंधर के 4 लोगों पर दर्ज किया... Jalandhar Weather Update: जालंधर में पॉकेट रेन से गिरा तापमान, उमस से मिली राहत; कई इलाकों में हुआ ज... Jalandhar Food Safety Raid: जालंधर में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, 75 किलो पनीर जब्त; ख... Bijapur Crime News: रुद्रारम एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक पर गंभीर आरोप, बच्चों के साथ अनुचित व्... Bemetara News: बेमेतरा के प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की सर्पदंश से मौत, नवागढ़ में रेस्क्यू के द...
Header Ad

‘सितारे जमीन पर’ ही नहीं, इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आमिर खान, जिस फिल्ममेकर से मिला रहे हाथ उसके साथ दी है 1000 करोड़ी फिल्म

आमिर खान पिछले काफी वक्त से लोगों के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी. हालांकि, इस फिल्म के अलावा लाहौर 1947 भी काफी सुर्खियों में रहा है. लेकिन, अब नए प्रोजेक्ट के साथ एक्टर का नाम जुड़ रहा है. हालांकि, उनका नाम इंडियन सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर के साथ जुड़ा है, जिसके साथ उन्होंने पहले भी फिल्में की हैं.

20 जून को आमिर खान अपनी फिल्म सितारे जमीन के साथ थिएटर में नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है, क्योंकि इस फिल्म के पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था. हालांकि, अभी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई उसके पहले ही एक्टर की दूसरी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी गई है. ये फिल्म फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के साथ होगी. दोनों पहले एक साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके और 3 इडियट्स में नजर आ चुके हैं.

2027 में फिल्म होगी रिलीज

पीके और 3 इडियट्स की बात की जाए, तो दोनों ही फिल्मों ने मिलाकर 1000 करोड़ रुपए की कमाई की थी. आमिर खान और राकुमार एक साथ दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर काम करने के लिए तैयार है. फिल्म से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी. दादा साहब फाल्के को इंडियन सिनेमा का जनक कहा जाता है, उन पर बन रही बायोपिक उनके 157 जयंती पर रिलीज की जा सकती है, जो कि 30 अप्रैल, 2027 को है. बताया जा रहा है कि इस साल अक्टूबर तक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा.

पूरी तरह से बदले दिखेंगे

सोर्स के मुताबिक, आमिर खान इस फिल्म के लिए पूरी तरह से बदले हुए नजर आएंगे, जिसमें उनकी शारीरिक बनावट भी शामिल होगी. दादा साहब फाल्के का परिवार भी इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर चुका है. अभी तक राजकुमार हिरानी और आमिर खान दोनों ही इस फिल्म से जुड़ी चीजों को बारीकी से परख रहे थे. सोर्स का कहना है कि हमारा चाहते हैं कि एक ऐसी फिल्म बने, जो जिंदगी में एक बार होने वाला अनुभव होगा, जो न केवल फाल्के के जीवन का जश्न मनाएगी, बल्कि भारतीय सिनेमा के निर्माण को भी दिखाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.