Logo
ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
Header Ad

सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, तवी के विकराल रूप पर पाकिस्तान को किया सचेत

0

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है. इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने तवी में संभावित बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है. पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित होने के बावजूद भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में आगाह किया है.द न्यूज ने बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है.

हालांकि, भारत या पाकिस्तान दोनों में से किसी ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की है. आमतौर पर ऐसी जानकारी सिंधु जल आयुक्त के माध्यम से साझा की जाती है. सूत्रों का हवाला देते हुए द न्यूज ने दावा किया कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित बड़ी बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है. इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह चेतावनी दी.

मई में संघर्ष के बाद से पहला बड़ा संपर्क

अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा, मई में पाकिस्तान-भारत संघर्ष के बाद से यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर चेतावनी जारी की है. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए थे, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल था.

27 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. जल शक्ति मंत्री ने रविवार को सभी प्रमुख नदियों के जल स्तर की निगरानी करने का निर्देश दिया था. झेलम, रावी और तवी व इनकी सहायक नदियों पर खास ध्यान देने के लिए कहा है. उधर, मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन का पूर्वानुमान जताया है.

खराब मौसम की वजह से सोमवार को जम्मू संभाग में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहे. जम्मू कश्मीर विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित करने का ऐलान किया है. जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए आदेश दिया जाता है कि जम्मू रीजन के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 25 अगस्त बंद रहेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.