Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

सरकार बनने पर अफसरशाही को पैरों तले कुचला जाएगा… RJD विधायक के बिगड़े बोल

बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है. सभी दल अपने वोटबैंक को मजबूत करने में लगे हुए हैं. इसी बीच आरजेडी विधायक एक बार फिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं. विधायक ने कहा, महागठबंधन की सरकार बनने पर अफसरशाही को पैरों तले कुचला जाएगा. बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आरजेडी विधायक मुन्ना यादव ने प्रशासनिक अधिकारी को खुलेआम धमकी दी.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी विधायक ने खुलेआम प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी दे दी. विधायक मुन्ना यादव ने बिहार के मुजफ्फरपुर में मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कहा, महागठबंधन की सरकार बनने पर अफसरशाही को कुचल दिया जाएगा.

विधायक के बिगड़े बोल

मीनापुर के विधायक मुन्ना यादव कुशवाहा सम्मान समरोह में सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी समय उन्होंने कहा, जिस तरह से बिहार को एक ओर अपराधी लूट रहा है दूसरी ओर प्रशासन बिहार को लूट रहा है. इन लोगों को सत्ता का कोई भय नहीं है. प्रशासनिक अधिकारी किसी जनप्रतिनिधि की कुछ भी बात नहीं सुन रहा है. बिहार में जो दलाली प्रथा चली आ रही है उसे खत्म कर दिया जाएगा.

पहले भी बयान को लेकर सुर्खियों में आए

इससे पहले भी विधायक अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए थे. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने सवर्णों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने दावा किया था कि बिहार की गद्दी पर बहुजन समाज का ही दबदबा रहेगा. विधायक ने बिहार भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और लाला समुदाय का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने कहा था कि अब बिहार में मिश्रा, सिंह, झा और शर्मा का कोई गुजारा नहीं होगा. बिहार में बहुजन का राज कायम होगा.

पेश की थी सफाई

राजद विधायक ने कहा था कि अब बिहार की गद्दी पर बहुजन ही बैठेगा. उन्होंने कहा था कि किसी की औकात है तो बिहार में चुनाव लड़े. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने इसको लेकर सफाई भी पेश की थी. विधायक मुन्ना यादव ने कहा था, उनका वीडियो जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. साथ ही विधायक ने यह भी साफ किया था कि उनका इरादा किसी भी जाति के लोगों को ठेस पहुंचाना नहीं था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.