Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

सपने में खुद को या परिवार में किसी को मरते हुए देखना क्या संकेत देता है?

हर व्यक्ति सोते समय सपने देखता है. कुछ सपने व्यक्ति को सुखद अनुभव देते हैं. वहीं कुछ सपनों से व्यक्ति बहुत भयभीत हो जाता है. स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति जो भी सपने देखता है, उसका कोई न कोई अर्थ अवश्य होता है. स्वप्न शास्त्र में बताया गया हर सपना भविष्य में होने वाली घटनाओं को लेकर कोई न कोई सकेंत देता है. कई बार व्यक्ति सपने में खुद को या परिवार में किसी को मरते हुए या मरा हुआ देख लेता है. आइए जानते हैं ये सपना किस बात का संकेत देता है.

खुद को मरते देखना

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर कोई सपने में खुद को मरते या मरा हुआ देखता है, तो ये बहुत ही शुभ सपना माना गया है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने कामतलब है कि उसकी उम्र लंबी हो गई है. यही नहीं आने वाले समय में वो जिन समस्याओं में घिरने वाला है वो टल गई हैं. साथ ही आने वाले समय में उसको अचानक धन का लाभ हो सकता है. उसकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखना भी आयु बढ़ने और धन लाभ का संकेत देता है.

परिवार के किसी सदस्य को मरते देखना

स्वप्न शास्त्र में बताया गया कि अगर कोई सपने में अपने परिवार के किसी सदस्य को मरते हुए या मरा हुआ देख लेता है, तो ये सपना भी शुभ ही होता है. ऐसा सपना आने का मतलब है कि परिवार के सदस्य की आयु बढ़ गई है. साथ ही अगर कोई गंभीर रोग से पीड़ित है, तो वो ठीक हो सकता है. जीवन में एक नया प्रारंभ हो सकता है. ऐसा सपना आने का मतलब ये भी है कि करियर, कारोबार में कोई शुभ सूचना मिल सकती है. इसलिए अगर ऐसा सपना आए तो डरना नहीं चाहिए.

मपने में खुद को रोते हुए देखना

सपने में खुद को रोता हुआ देखना भी एक अच्छा सपना माना जाता है. ये सपना किसी योजना के पूर्ण होने या अचानक धन की प्राप्ति होने के संकेत देता है. अगर ऐसा सपना आए तो घबराने की जरूरत नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.