Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

शिक्षक करता था छेड़खानी… शिकायत पर दबाया गला, याददाश्त खो बैठी छात्रा; कैसे पकड़ा गया आरोपी?

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक इंटर कॉलेज के शिक्षक की ओर से छात्रा का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. शिक्षक ने 10वीं की छात्रा का उत्पीड़न किया. इससे छात्रा इतनी आहत हुई की वो अपनी आवाज और याद्दाशत ही खो बैठी. दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौला थाना इलाके के एक गांव का है. गांव में ही इंटर कॉलेज है.

छात्रा का कई दिनों तक मुरादाबाद में इलाज चला. इलाज के दौरान छात्रा होश में आई. फिर उसने आपबीती सुनाई. वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी, हत्या की कोशिश और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक को कॉलेज से भी निष्कासित कर दिया गया है. आरोपी शिक्षक का नाम विवेक चीमा है.

दो माह से छात्रा को परेशान कर रहा था शिक्षक

बताया जा रहा है कि गांव के किसान की 15 साल की बेटी को लगभग दो माह से संविदा शिक्षक विवेक चीमा परेशान कर रहा था. आरोपी शिक्षक दूसरी छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ करता था. पीड़ित छात्रा और दो अन्य छात्राओं ने क्लास की शिक्षिका के पास आरोपी शिक्षक की शिकायत की थी. इसके बाद क्लास की शिक्षिका छात्राओं को प्रिंसिपल के पास लेकर गई और पूरा मामले से उनको अवगत कराया.

जान से मारने के इरादे से छात्रा का दबाया गला

इसके बाद प्रिंसिपल ने शिक्षक विवेक चीमा को बहुत फटकार लगाई. इससे शिक्षक विवेक चीमा नाराज हो गया. फिर 19 अप्रैल को शिक्षक विवेक चीमा ने धोखे से छात्रा को स्कूलके पीछे बुलाया और उससे छेड़छाड़ की. आरोपी शिक्षक ने जान से मारने के इरादे से छात्रा का गला भी दबाया. इसी कारण छात्रा अपनी आवाज खो बैठी. छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल से घर पहुंची तो वो बदहवास थी और कुछ बोल नहीं पा रही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.