Logo
ब्रेकिंग
Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ...
Header Ad

शादी करनी है तो कबूल करो इस्लाम… उज्जैन में कुर्बान बना रोहित, फिर हिंदू लड़की को ऐसे फंसाया

मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में लव जिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती की और उसके बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर परिवार के लोगों से दूर कर दिया. इस दौरान युवक-युवती को लगातार शादी के नाम का झांसा दे रहा था. युवक ने युवती का कई बार शारीरिक शोषण भी किया. मामले में महाकाल थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

पूरे मामले की जानकारी देते हुए हिंदू जागरण मंच की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीलू चौहान ने बताया कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में फूल बेचने वाली हिंदू युवती से 2016 में रोहित बनकर एक युवक ने दोस्ती की. युवती को शादी के लिए प्रपोज किया. युवती इस युवक के झांसे में कुछ इस तरह आ गई थी कि उसने पूरे परिवार को छोड़कर युवक के साथ आगर नाका क्षेत्र में रहना शुरू कर दिया. रोहित अलग-अलग किराए के मकान में युवती को रखता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण भी करता करता था.

2021 में रोहित युवती को अपने जयसिंहपुरा स्थित मकान पर लेकर आया. इसके बाद वह अपने परिवार के साथ ही रहने लगा. जब युवती ने रोहित के घर पर मुसलमान लोगों के आने का कारण पूछा तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन बाद मे उसने अपना नाम कुर्बान शाह बताया. इसके बाद युवक ने युवती पर दबाव बनाया कि मुझसे शादी करने के लिए तुम्हे धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम बनना होगा और नमाज पढ़नी होगी.

बुर्का पहनना होगा

इतना ही नहीं युवक ने कहा कि युवती को बुर्का भी पहनना होगा. अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो वह युवती को जान से मार देगा. युवती द्वारा मना करने पर कुर्बान ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. किसी तरह से लड़की ने जंगल से छूटकर थाना महाकाल पहुंचकर कुर्बान के खिलाफ धारा 296 , 115(2) ,351(2) BNS और 3/5, मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दिनांक 2/6/25 को अपराध क्रमांक 262/25 दर्ज किया गया है.

बिना शादी के कर दी संतान

इस पूरे मामले में पता चला है कि युवती कुर्बान के शादी के झांसे में कुछ इस तरह फंसी हुई थी कि उसने कुर्बान की हर बात को सही मान लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं. बताया जा रहा है कि बिना शादी के युवती की एक चार साल की बेटी भी है.

नहीं समझ आया मजहब

साल 2021 से युवती कुर्बान शाह के घर पर रह रही थी. लेकिन शुरुआत में वह यह नहीं समझ पाई कि आखिर यह पूरा परिवार मुस्लिम है और उससे अपना मजहब छिपा रहा है. युवती ने पुलिस को बताया कि कुर्बान की मां और नानी हिंदू महिलाओं की तरह ही रहती थी. साड़ी पहनती काजल, टीकी लगाती जिससे उसे कभी ऐसा कोई शक नहीं हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.