Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

शहर के स्पा सैटरों में गंदा धंधा बदस्तूर जारी, रशियन व थाई लड़कियों की भारी डिमांड

0

अमृतसर: स्पा और मसाज सेंटरों का धंधा अमृतसर में फिर से अंदरखाते बदस्तूर चल रहा है। शहर के कई होटलों व प्रमुख बिल्डिंगों में फिर से स्पा व मसाज सैंटरों का जाल फिर से कुकरमुत्तों की भांति फैल चुका है। शहर में मुख्य तौर से ये स्पा सैंटर पॉश इलाकों के बड़े-बड़े होटलों, नामी गिरामी बिलडिगों के अलावा सिविल लाइन क्षेत्रों व रणजीत एवेन्यू सहित अन्य पॉश क्षेत्रों में है। इसके अलावा शहर के कुछ होटलों व मुख्य व्यापारिक स्थलों पर भी ये गंदा धंधा अंदरखाते चलता रहता है।

अमृतसर में जैसे पहले सबसे ज्यादा डिमांड रशियन व थाई लड़कियों की होती थी, वहीं वर्तमान में भी रशियन व थाई लड़कियों की ही डिमांड सुनी जा रही है। पहले इस गंदे धंधे मे रशियन लड़कियों का ही वर्चस्व था, परंतु फिर इनकी जगह थाई लड़कियों ने ले ली थी, क्योंकि दरअसल थाई लड़कियां इस कार्य में काफी प्रोफैशनल भी होती है और इनकी राशि (मेहनताना) भी रशियन लड़कियों के मुकाबले काफी कम होता है।

अगर बात करें राज्य की तो सबसे ज्यादा स्पा सेंटर पंजाब की आर्थिक राजधानी कहलाए जाने वाले शहर लुधियाना, जालंधर व अमृतसर में है। इन तीनों शहरों में इतनी बड़ी संख्या में स्पा व मसाज सैंटर हैं, जो राज्यभर की 80 फीसदी से भी ज्यादा बनते हैं। इसी से सहज तौर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये धंधा दिन-प्रतिदिन कितना फल फूल रहा है। अमृतसर की कमिश्नरेट पुलिस ने हालांकि विगत कुछ समय से काफी स्पा सैंटरों में रैड करके कई खुलासे किए हैं और वहां से देशी व विदेशी लड़कियों को बरामद किया है, परंतु अभी भी अंदरखाते ये धंधा बदस्तूर चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.