Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

शहडोल सोशल मीडिया के ज़रिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत दिल दहला देने वाला साबित हुआ, शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्राम सिंह सफाई मोहल्ले की लिव इन रिलेशनशिप में रहनी वाली एक प्रेमिका महिला ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसे शहडोल जिले की धनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहडोल के धनपुरी थाना क्षेत्र के संग्राम सिंह सफाई मोहल्ले में रहने वाला सुरेश और राधा बाई कुछ साल पहले फेसबुक पर मिले थे, दोनों की बातचीत दोस्ती में बदली और फिर प्रेम रिश्ते में गहराई आने के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन झगड़े और कहासुनी होती रहती थी, रिश्ते में बढ़ती कड़वाहट और आपसी अविश्वास के चलते हालात और बिगड़ते चले गए, घटना वाली रात युवक ने प्रेमिका से शराब पीने के लिए दो बार पैसा मांगे और शराब पी कर आगया, इसके बाद सोने के लिए चला गया, फिर  दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ, जिसके बाद राधा ने गुस्से में आकर सुरेश का गला घोंट दिया। जिससे सुरेश की मौत हो गई, मौत के बाद रात भर शव के पास प्रेमिका बैठी पुलिस का इंतजार करती रही, घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, आरोपी राधा बाई को धनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, यह घटना बुधवार रात की है घटना नौगांव थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम खड़ी कुशवाहा है जो महेवा गांव का रहने वाला था। शराब के ठेके के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

इस घटना में खड़ी कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया था। एंबुलेंस से तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया यहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए छतरपुर से ग्वालियर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.