Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

लुधियाना में वूलन मिल में लगी भयानक आग, सामान जलकर हुआ राख

0

लुधियाना: कोहड़ा के निकट मछीवाड़ा रोड पर स्थित गांव रईया के पास एक वूलन मिल को भयंकर आग लगने के कारण भारी क्षति होने का समाचार है। आग बुझाने के लिए दो दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटी हुई थी। आग पर काबू पाने के खन्ना, मोरिंडा, खन्ना व समराला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ी। उक्त हादसा रात को करीब 8 बजे हुआ। पता चलते ही थाना कुमकला कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं और कोई भी जानी नुकसान नही हुआ। यह हादसा गावं रईया स्थित दीक्षा वूलन मिलज में हुआ।

लोगों ने बताया कि पावर कट के चलते फैक्ट्री बंद थी और लेबर शनिवार को रात लगा कर गईं थी। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने धुंआ निकलते हुए देखा तो उन्होंने फायर ब्रिगेड व मालिक को सूचित किया। पता चलते ही फैक्ट्री मालिक राजीव सोनी भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। सोनी ने बताया कि इस कपड़े की फैक्ट्री में तैयार कर रखा हुआ लाखों रुपए का कपड़ा और मशीनरी जलकर राख हो गई। भयंकर आग के कारण लोहे के शेड गिर गए और इमारत में भी दरारें आ गई। समाचार लिखे जाने तक फायर ग्रेड की गर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.